फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एलपीजी गैस टैंकर से भिड़ा मौरंग लदा डंपर, हाईवे पर अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को जयपुर जैसा बड़ा हादसा होते बचा। पार्किंग से निकल कर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट जाने के लिए गलत दिशा से निकल रहे गैस टैंकर (कैप्सूल) से मौरंग लदा डंपर टकरा गया। शुक्र रहा कि टैंकर के वॉल्ब को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक व क्लीनर बाल-बाल बचे। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। पुलिस ने डंपर को हटवाया। इस दौरान एक घंटे तक अफरातफरी व जाम के हालात रहे। सूत्रों के मुताबिक, टैंकर में 18 टन एलपीजी गैस थी और वह खाली होने के लिए प्लांट जा रहा था।
कानपुर के घाटमपुर गोरियनपुर निवासी डंपर चालक पवन कुमार, क्लीनर आशु के साथ गुरुवार सुबह आठ बजे मौरंग लेकर लखनऊ मंडी जा रहा था। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पुरवा मोड़ के पास अचानक एलपीजी गैस भरा टैंकर, लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन को पार करते हुए गलत लेन से होकर दही चौकी (झंझरी) स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट जाने लगा। इसी दौरान लखनऊ की ओर जा रहा मौरंग लदा डंपर उसमें टकरा गया। गनीमत रही कि टैंकर के वॉल्ब को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

हादसे में डंपर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और क्लीनर बाल-बाल बचे। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। इस दौरान अनियंत्रित होकर टैंकर कई बार लहराया तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने बताया कि घटना के समय पुरवा मोड़ तिराहे पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। बाद में पहुंची पुलिस ने डंपर को हटवाया। इस दौरान करीब एक घंटे जाम के हालात बने रहे। दही थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि टैंकर पुरवा मोड़ से उल्टी तरफ से प्लांट जाने के लिए मुड़ रहा था, तभी घटना हुई। पता चला है कि टैंकर में में गैस नहीं थी।
-
टैंकर में थी 18 टन गैस... फटता तो पांच किलोमीटर में फैल जाती
उन्नाव। दही चौकी तिराहे पर जिस टैंकर से डंपर टकराया था, उसमें 18 टन गैस थी। अगर टैंकर का वॉल्ब लीक होता तो 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे जैसा बड़ा हादसा भी हो सकता था। कुछ ही मिनट में गैस पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैल जाती।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे टैंकर चालक ने दो किलोमीटर का चक्कर लगाकर बॉटलिंग प्लांट पहुंचने के बजाए शार्टकट अपनाया और दही चौकी तिराहा पार करते हुए गलत लेन (कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन) से करीब 500 मीटर उल्टी दिशा में चलकर प्लांट जा रहा था। इस तीन एक्सल टैंकर में 18 से 20 टन गैस आती है। इस एक टैंकर में 1600 घरेलू सिलिंडर के बराबर गैस थी। अग्निशमन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि इस टैंकर में जितनी गैस थी, वह कुछ ही मिनट में पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैल जाती। बताया कि एलपीजी गैस भारी होती है, यह हवा में उड़ने के बजाए सतह पर फैलती है। पांच किलोमीटर में फैलने पर और उसमें आग लगने पर हाईवे पर दौड़ रहे वाहन और आसपास का क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि गनीमत रही कि ऐसा नहीं हुआ। उधर, हादसे की सूचना जैसे ही एचपी गैस प्लांट के अधिकारियों को हुई दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को तत्काल प्लांट के अंदर लिया गया और गैस को खाली कराया गया। इस संबंध में प्लांट के मैनेजर अमर गुप्ता से बाद करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


प्लांट पहुंची थी अग्निशमन विभाग की टीम
घटना के बारे में जानकारी के लिए जब फायर स्टेशन अफसर शिवराम यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई हादसा नहीं हुआ था। प्लांट में अभ्यास कार्यक्रम (मॉकड्रिल) था। बताया कि उन्हें तो गैस टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। बताया कि बॉटलिंग प्लांट में 45 मिनट का अभ्यास किया गया था। प्लांट की गैंट्री (गैस अनलोडिंग एरिया) में एक टैंकर में अनलोडिंग पाइप फंसने और आग लगने का नाट्य अभ्यास किया गया था। उन्होंने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच के लिए अभ्यास 11:30 बजे शुरू हुआ और 45 मिनट में समाप्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस भी इस अभ्यास में शामिल रही।

-
गैस प्लांट में पांच साल पहले हुआ था हादसा

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस गैस प्लांट में सितंबर 2019 को गैस खाली करते समय टैंकर के वॉल्ब से गैस रिसाव होने के बाद आग लग गई थी। खतरे को देखते हुए करीब दो घंटे तक हाईवे और लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागन भी रोकना पड़ा था। पूरे औद्योगिक क्षेत्र की सभी इकाइयों को बंद कराते हुए करीब 30 हजार श्रमिकों को बाहर भेजने के साथ ही आसपास गांवों को भी खाली कराना पड़ा था।

बोले यातायात प्रभारी
यातायात प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि सुबह हाईवे पर गैस टैंकर और डंपर में टक्कर होने की सूचना मिली थी। गंभीरता को देखते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचे भी थे लेकिन तब तक चालक टैंकर लेकर भाग चुका था। जाम की स्थिति बन रही थी, इसलिए क्षतिग्रस्त टैंकर को तत्काल सड़क से हटवा कर यातायात सामान्य कराया। सीसी टीवी फुटेज में टैंकर चालक की गलती साफ नजर आ रही है। वह गलत तरीके से हाईवे क्रॉस कर रहा है। यहां किस यातायात सिपाही की ड्यूटी थी और हादसे के वक्त वह कहां था इसे भी दिखवाया जाएगा। फुटेज से टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें