एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मदद करने के बहाने टप्पेबाज ने एक युवक के
15 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर एसएमएस आने के बाद युवक को जानकारी
हुई तो उसने भाग रहे टप्पेबाज को भीड़ की मदद से पकड़ लिया। जबकि उसका साथी
रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस टप्पेबाज से पूछताछ कर रही है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतीनगर निवासी नारेंद्र कुमार बुधवार को सब्जीमंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 15000 रुपए निकालने गए थे। एटीएम कार्ड लगाने पर भी रुपये नहीं निकले तो पास खड़े टप्पेबाज ने मदद के बहाने ने उससे एटीएम कार्ड लेकर कोड पूछा।
मशीन में कार्ड लगाने के बाद उसने यह कहते हुए कार्ड वापस दे दिया कि अभी रुपये नहीं निकल पाएंगे। जैसे नरेंद्र सड़क पर आया तो मोबाइल में रुपये निकलने का एसएमएस आ गया। नरेंद्र ने एटीएम से निकल कर भाग रहे युवक को लोगों की मदद से दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि कुलदीप के साथ उसके और भी कुछ साथी थे जो रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।