फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के शौचालय में जड़ा ताला

Thu, 26 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
locked door - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के कुपोषित वार्ड, सिक न्यूबर्न केयर यूनिट में स्टाफ व तीमारदारों के लिए शौचालय है। लेकिन काफी समय से हास्पिटल मैनेजर ममता श्रीवास्तव ने ताला बंद कर रखा है।शौचालय बंद होने से यहा तैनात स्टाफ और बच्चों के तीमारदारों कोे पुरुष अस्पताल के शौचालय में जाना मजबूरी बन जाता है। एक पखवारा पहले एडी डा. मिथलेश चतुर्वेदी ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में तीमारदारों ने उनसे शिकायत की थी। इस पर उन्होंने शौचालय में ताला न लगाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ और ताला डाल दिया गया।
विज्ञापन

.....................
क्या बोलीं जिम्मेदार
महिला अस्पताल की मैनेजर ममता श्रीवास्तव के नंबर पर फोन मिलाया गया तो नंबर बंद आया।
वहीं सीएमएस डा. सरोज श्रीवास्तव का कहना था कि मैनेजर से बात हुई है। शौचालय में कुछ काम होना था जो पूरा हो चुका है। शुक्रवार से शौचालय का ताला खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें