फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अब सर्दियों में नहीं ठिठुरेंगे जीआरपी जवान

Thu, 26 Jan 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
new building - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में करीब तीन दर्जन सिपाही तैनात हैं। इनके रहने के लिए हरदोई पुल के नीचे एक बैरक बनी हुई है। यह बैरक काफी पुरानी होने से बेहद जर्जर हो चुकी है। यहां बने कमरों की छतें टपकती हैं और दीवारों की प्लास्टर टूटकर गिरने लगी है। इससे परेशान सिपाही बैरक होने के बावजूद अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने सिपाहियों की इस समस्या को समझते हुए रेलवे से भूमि देने की मांग की थी। इस पर रेलवे से भूमि मिलने के बाद अब विभाग की ओर से 20 फिट चौड़ी व 24 फिट लंबी तीन फैब्रीकेटेड बैरक तैयार करवाई है। बैरक के तैयार होने से जीआरपी सिपाहियों को अब बारिश में टपकती छत, ठंड में टूटी खिड़कियों व गर्मी में लू से दो-चार नहीं होना होगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जल्द करेंगे उद्घाटन
जीआरपी अधिकारियों की मानें तो बैरक बनकर तैयार है। बैरक तक जाने के लिए इंटरलाकिंग का काम करवाया जा रहा है। बैरक का उद्घाटन विभाग के कप्तान को करना है। जैसे ही अधिकारियों से समय मिलता है उद्घाटन की तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें