फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा के टीचर कर रहे एरियर का इंतजार

Sat, 18 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में काम करने वाले वार्डेन व फुट टाइम टीचरों को छह माह का एरियर नहीं मिल पाया है। एकाउंटेंट भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के तेरह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में कार्यरत पार्ट टाइम टीचर को छोड़कर अन्य सभी स्टाफ का अप्रैल 2014 में मानदेय बढ़ा था। स्टाफ में जिन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा था उनको एरियर भी दिया जाना है। छह माह से ये एरियर का इंतजार कर रहे हैं।

एकाउंटेंटों की माने तो एरियर संबंधी कागज तैयार हो गए हैं जल्द ही पैसा भेज दिया जाएगा। वहीं, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की जिला समन्वयक पूजा सिंह ने बताया कि कागज तैयार कर लेखा विभाग में भिजवा दिए गए हैं। पैसा अब वित्त एवं लेखाधिकारी को भिजवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी अनूप सिंह के मोबाइल नंबर 9415904290 पर फोन मिलाया गया तो उनका मोबाइल बंद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें