फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिछिया और वाटर वर्क्स फीडर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी

Sat, 18 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण क्षेत्र में पुरवा उपकेंद्र के बिछिया फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। इस फीडर में 29 प्रतिशत बिजली लाइन लॉस में जा रही है। बिजली चोरी में दूसरे नंबर पर इसी उपकेंद्र का पुरवा फीडर है।
विज्ञापन


वहीं, शहरी क्षेत्र की बात करें तो वाटर वर्क्स फीडर में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की जा रही है। अब बिजली विभाग सबसे ज्यादा लाइन लॉस वाले फीडरों से जुड़े मोहल्लों पर शिकंजा कसने जा रहा है।

विद्युत वितरण खंड प्रथम में 11 सबस्टेशन हैं। इन उपकेंद्रों से 43 विद्युत फीडर संचालित हो रहे हैं। मौजूदा समय में प्रथम खंड में करीब डेढ़ दर्जन ऐसे फीडर हैं जिनमें लाइन लॉस 25 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गया है। हिलौली, मवई, मगरायर, असगरगंज, चमियानी में विद्युत चोरी का प्रतिशत 28 से ज्यादा है।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो इन फीडरों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है। कनेक्शन कम और बिजली की ज्यादा खपत होने के कारण इन क्षेत्रों का चयन किया गया है। विभाग को इन मोहल्लों से राजस्व भी काफी मिल रहा है। ऐसे में इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली देना विभाग को घाटे का सौदा साबित हो रहा है। इसको देखते हुए पावर कारपोरेशन के अफसरों ने इन फीडरों से जुड़े मोहल्लों की विशेष चेकिंग के आदेश दिए हैं।

वीआईपी क्षेत्रों में भी हो रही बिजली चोरी
उन्नाव। बिजली चोरी में शहर के वीआईपी कहे जाने वाले क्षेत्र भी पीछे नहीं हैं। कब्बाखेड़ा उपकेंद्र के कल्याणी फीडर में लाइन लॉस 22 प्रतिशत है। सूत्रों की मानें तो इस फीडर से सिविल लाइन, दरोगाबाग, कल्याणी समेत अन्य मोहल्लों में बिजली सप्लाई की जाती है। यह मोहल्ले शहर के वीआईपी क्षेत्रों में शुमार किए जाते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि शहर के बड़े चौराहे और कल्याणी फीडर में लाइन लॉस का प्रतिशत एक ही है।

चोरी में जा रही है 22 प्रतिशत बिजली
उन्नाव। विद्युत वितरण खंड प्रथम में करीब 22 प्रतिशत बिजली चोरी में और लाइन लॉस का प्रतिशत 22 है। इसको देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों पर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने का दबाव बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी हो रही है, लेकिन क्षेत्रीय बिजली अधिकारी इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।

विद्युत चोरों पर होगी एफआईआर
जिन फीडरों में लाइन लॉस ज्यादा है उनसे जुड़े क्षेत्रों में एक माह का विशेष चेकिंग अभियान चलने जा रहा है। अभियान के दौरान विद्युत चोरी रोकने के साथ नए कनेक्शन देने, कटिया कनेक्शन काटने, खराब मीटरों को बदलने के साथ चोरों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। चेकिंग अभियान के लिए अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीमें बनाई जाएंगी। - रामबुझारत, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें