फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाल्टी लेकर प्रदर्शन

Sat, 16 Jan 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
जाजमऊ हाइवे के जालिम खेड़ा गांव में पंद्रह दिन पहले खराब हुई मोटर की मरम्मत न होने से करीब 25 गांवों के लोग जबरदस्त पेयजल समस्या से जूझ रहे है। पंप हाउस पर ताला लगा देख शुक्रवार को ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जेई से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। त्यौहार के दिन भी उन्हें पानी न मिलने से काफ ी दिक्कते झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन

जालिमखेड़ा गांव में निवासी धर्मेंद्र कुशवाहा, रामदयाल वर्मा, मोतीलाल, राजेश्वरी, श्रीराम, कैलाशा राम बालक, गुड्डू, शंकर प्रसाद, शिव शंकर शुक्ला, मैकू ने बताया कि पंद्रह दिन पहले पंप हाउस में लगी पानी की मोटर खराब हो गई थी। तब से गांव में पेयजल संकट बरकरार है। बताया गया कि इस पंप हाउस से ग्राम जालिमखेड़ा, पोनी, घोंघी, रौतापुर, हैबतपुर, कर्मी बिझलामऊ, निहाल खेड़ा, कटहा, दलनारायनपुर, मझरा पीपरखेड़ा गैर एहतमाली, निहालखेड़ा, सुखलाल खेड़ा, महेश खेड़ा, बदुआ खेड़ा, त्रिभुवनखेड़ा समेत लगभग 25 गांवों की जलापूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संकट के कारण उन्हें सरकारी हैंडपंप के सहारे रहना पड़  रहा है जिसमें खारा पानी आता है। शुद्ध पेयजल के लिए उन्हें दूर दराज से पानी मंगवाकर काम चलाना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि पंप हाउस बंद होने से घरों में लगी टोटियां सूख चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीं पंप हाउस में तैनात कर्मचारी पंप हाउस में बैठने के बजाय पंप हाउस में ताला डालकर चले गए। इस बात से आक्रोशित तमाम ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया यदि समस्या से निजात नहीं मिली तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। वहीं जल निगम उन्नाव के जेई नवनीत सिंह ने बताया कि खराब मोटर बनने को गई है जल्द ही पंप हाउस में मोटर लगवा कर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
इनसेट
पंप हाउस में रखी मोटर ले गए कर्मचारी
ग्रामीणों ने बताया कि पंप हाउस में चालू हालत में मोटर रखी थी। एक मोटर खराब होने की स्थिति में इस मोटर को लगाया जा सकता था। लेकिन कर्मचारियों ने पंप हाउस में रखी दूसरी मोटर को उठाकर ले गए। यदि वह मोटर लग जाती तो ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन


इनसेट
सौ केवीए पर ढाई सौ का पड़ रहा लोड
ग्रामीणों ने बताया कि पंप हाउस के पास ही सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। लेकिन इस ट्रांसफार्मर से एक फैक्ट्री के अलावा गांव में बिजली आपूर्ति दी जा रही है। साथ ही वेल्डिंग की दुकानों के अलावा पंप हाउस भी इसी ट्रांसफार्मर से चल रहे है। जिससे लो वोल्टेज के कारण पंप हाउस की मोटर आएं दिन फुं क जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें