फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने किया था दंगे कराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के नार्मल स्कूल मैदान में हुई गरीब कल्याण जनसभा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में दंगा कराना चाहते थे लेकिन योगी नेतृत्व में उनकी ये मंशा नाकाम रही। योगी ने उन्हें सबक सिखाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर तरफ कमल खिला। मोदी ने आठ साल में एक भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने देश को नई दिशा दी है। अब हिंदू मुस्लिम आपस में नहीं लड़ेंगे। दोनों मिलकर गरीबी से लड़ेंगे।
देश व प्रदेश के विकास में साथ रहेंगे। प्रधानमंत्री ने जन-जन का कल्याण किया। सर्जिकल स्ट्राइक में सपा, बसपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आतंकवाद के पक्ष में खड़ी रही। अब ईद, नवरात्र सभी में 24 घंटे बिजली आती है। उन्होंने जनता से मोदी और योगी पर आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सांसद साक्षी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, आनंद अवस्थी व शशांक शेखर सिंह, अरुण दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेन वाटर हार्वेस्टिंग के 251 प्लांट का लोकार्पण
उन्नाव। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निराला प्रेक्षागृह में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी 16 ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों में लघु सिंचाई विभाग के तकनीकी निर्देशन में वर्षा जल संचयन के लिए बनाए गए रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग के 251 प्लांट और गंगा किनारे 34 गांवों में बनाए गए गंगा आरती स्थलों का लोकार्पण किया।
डीएम रवींद्र कुमार ने उन्हें हनुमान जी की मूर्ति और सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने राम दरबार भेंट किया। जलशक्ति मंत्री ने निराला पार्क के पास नवनिर्मित सरदार पटेल द्वार का लोकार्पण किया। विधायक निधि से निर्मित कराए गए सेल्फी प्वाइंट आई लव उन्नाव के पास खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई। ब्लाकों में सरदार पटेल, शिवाजी व विवेकानंद की मूर्तियों का भी लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, श्रीकांत कटियार, एसपी दिनेश त्रिपाठी, एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक यादव मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें