फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से वृद्धा की मौत, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Thu, 21 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
jhg - फोटो : getty images
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में डायरिया की चपेट में आकर वृद्धा की मौत हो गई जबकि बुखार व उल्टी से पीड़ित एक दर्जन से अधिक लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।
विज्ञापन

दरेहटा गांव की 70 वर्षीय रामेश्वरी पत्नी परमेश्वर चौरसिया कई दिनों से दस्त से पीड़ित थी। पुत्री मीनू उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाई थी। वहां इलाज के दौरान रामेश्वरी की मौत हो गई। इसके अलावा बुधवार को सीएचसी में डायरिया पीड़ित बैगांव की ज्योती (16), नेहा (11), सुनैना (3) पुत्री विजय कुमार भर्ती हुईं। वहीं आठ माह का हर्षित, शंकर व श्रीकांती को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सक अनुराग सिंह ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव को लेकर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे ज्यादा डायरिया, बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित रोगी आ रहे हैं। बचाव के उपाय बताते हुए चिकित्सक ने कहा कि बासी खाना न खाएं। ताजा भोजन ही करें। स्वच्छ पानी पीएं। धूप में ज्यादा न निकलें। बाहर की मिठाई आदि न खाएं। पानी ज्यादा पीएं और सिर को ढककर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें