उन्नाव-बांगरमऊ रोड पर चकलवंशी चौराहे निकट लगा भीषण जाम।
- फोटो : अमर उजाला
चकलवंशी। उन्नाव से बांगरमऊ जा रहा ट्रक हरदोई मार्ग पर चकलवंशी के निकट खराब हो गया। इससे कई किमी लंबा जाम लग गया। शाम 5 बजे लगा जाम रात 9 बजे तक नहीं खुल सका है। जाम में कई बारातें और दूल्हे की गाड़ियां भी फंसी हैं। जाम के दौरान कई बार एंबुलेंस फंसी हालांकि पुलिस ने लोगों की मदद से जैसे-तैसे निकाला। माखी थाना पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर बांगरमऊ की ओर जा रहा ट्रक बुधवार शाम पांच बजे चक लवंशी चौराहे पर अचानक खराब हो गया। चालक व क्लीनर ने सही करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जाम गलते देख वह दोनों ट्रक को वहीं छोड़कर दूर हट गए। दोनो ओर से गाड़ियां आने से देखते ही देखते कई किमी लंबा जाम लग गया।
इस दौरान बांगरमऊ व उन्नाव की ओर आ रहीं कई बारातों की गाड़ियां उसी में फंस गईं। देर शाम करीब आठ बजे जाम न खुल पाने की सूचना माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। जाम की स्थिति इतनी भयावह थी पुलिस क्रेन की मदद से जाम ट्रक को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
लेकिन रात नौ बजे तक जाम खुल नहीं पाया है। फुटपाथ पर किया गया अतिक्रमण भी लोगों को परेशान किए रहा। फुटपाथ खाली न होने से पैदल और दोपहिया वाहन चालकों का भी निकलना मुश्किल रहा।