एडीएम को विभिन्न मांगों का ज्ञापन देते सपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम वित्त/राजस्व राकेश सिंह से मिले। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश कोरोना से जूझ रहा है। ऐसे में कामधंधा बंद है। ऐसे समय बिजली का बिल देना आम आदमी को भारी पड़ रहा है। इसको देखते हुए या तो तीन माह का पूरा बिजली बिल माफ किया जाए या फिर आधा करके आम आदमी को राहत दी जाए।
इसके अलावा डीएम को संबोधित ज्ञापन में मांग की कि सफ ीपुर, मोहान, हसनगंज, मियागंज व फ रहदपुर में लगने वाली आम की मंडी की अनुमति दी जाए। वहीं, निजी स्कूलों द्वारा फीस माफ कर दी जाए।
इस दौरान साथ में जिला महासचिव सुरेश पाल, नीरज अवस्थी, जयदीप पटेल, आशुतोष सिंह, फ ूल सिंह यादव, योगेश यादव टिंकू, दीपक यादव व गंगासागर यादव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद