फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: तेज रफ्तार कार लोडर से टकराई, सात घायल

Thu, 12 Aug 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

गुरुवार सुबह हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास आगे चल रहे लोडर को ओवरटेक करने में कार और लोडर में भिडंत हो गई।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास ओवरटेक करने में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे लोडर से भिड़ गई। हादसे में पिता पुत्र सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को उन्नाव जिले के औरास पीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। जनपद फैजाबाद के शहर कोतवाली के राजकरन चौक निवासी महमूद (58) पत्नी महजबी (55) की दवा लेकर बेटे मोवासिर (19) और बेटी हनी (17) के साथ दिल्ली से फैजाबाद लौट रहे थे।

गुरुवार सुबह नौ बजे हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव के पास आगे चल रहे लोडर को ओवरटेक करने में कार और लोडर में भिडंत हो गई। हादसे में कार सवार महमूद, पत्नी महजबी बेटा मोवासिर और कार चला रहा मुशर्रफ के अलावा बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी लोडर चालक बेचेलाल (30), अब्दुल अजीज (32) और हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा निवासी सजीवन (50) घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि लोडर पर सवार रायबरेली के गुरूबक्सगंज के बसिगवां निवासी सुरेश (32) और कार सवार महमूद की बेटी हनी (17) बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें