फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोहरामऊ थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के थाना गोसाईगंज के इतकौली गांव निवासी चांदखान (38) जैतीपुर रेलवे स्टेशन के पास सेमरा गांव के सामने ट्रेन से गिर गया। जीआरपी एंबुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गई, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेब में मिले मोबाइल से सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई आजाद हुसैन ने बताया कि चांद सात साल से दिल्ली में रहकर पेंटिग का काम करता था। वह शनिवार को फरक्का एक्सप्रेस से घर आ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें