फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स्प्रेसवे पर पलटे ट्रक में भिड़ी बस, 30 यात्री घायल

विज्ञापन
उन्नावः एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। हरियाणा से लखनऊ जा रही बस एक्सप्रेस-वे पर पहले से पलटे पड़े ट्रक में भिड़कर पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों में तीन को जिला अस्पताल और नौ को लखनऊ ट्रमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शबली खेड़ा गांव के पास तेल के गत्ते लदा ट्रक टायर पंक्चर होने से पलट गया था। गत्ते सड़क तक फैल गए थे। काफी देर तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को न हटाए जाने से गुरुवार सुबह पांच बजे हरियाणा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से भिड़कर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री थे। इनमें सभी को चोटे आईं। लखनऊ की ओर जा रही एक कार भी ट्रक की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार सवार लोगों को चोट नहीं आई। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को बस से निकाला। मामूली रूप से घायलों का एंबुलेंस में ही मरहम -पट्टी करके दूसरे वाहनों से गतंव्य के लिए के भेज दिया। हादसे में ट्रक चालक समीर निवासी गांव बीपी गोधरा थाना लक्ष्मनगंज राजस्थान और इसी गांव निवासी क्लीनर इखलाख को भी चोटे आई हैं। गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से खमीर, सत्यवान व गुरुमीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को परिजन लखनऊ ट्रामा सेंटर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें