नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतीपुर के मजरा सेमरा निवासी विश्वनाथ (40) पुत्र धनई लोध गुरुवार शाम रेलवे लाइन के किनारे स्थित अपने खेत पर गया था। इसी दौरान ट्रैक पार करते समय कानपुर-लखनऊ रूट से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोहरामऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद