आसीवन। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नंगाखेड़ा चौराहे के पास बाइकों की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीम गंज निवासी हाफिज अंसार (35) पुत्र फरीयाद अली बाइक से मंगलवार को अपनी पत्नी मुबारक जहां (32) को लेने ससुराल आसीवन थानाक्षेत्र के भूपति खेड़ा गांव निवासी सफाक अली के यहां आया था। बुधवार को पत्नी व साली फरजाना (29) को लेकर गांव वापस लौट रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर नंगाखेड़ा चौराहे के पास बांगरमऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें हाफिज अंसार, मुबारक जहां व साली फरजाना घायल हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां फाफिज अंसार की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे जिला असप्ताल रेफर कर दिया गया।