फतेहपुर चौरासी। सफीपुर थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी राजमिस्त्री बलीराम (50) मंगलवार शाम बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर गांव में रहने वाले दोस्त राजू के साथ बाइक से मामा के घर फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के मुन्नीखेड़ा गांव जा रहे थे। हफीजाबाद-बरुआघाट मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
इसके बाद दोनों बाइक समेत खंती में चले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने बलीराम को मृत घोषित कर दिया। घायल राजू का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त बाइक चला रहे बलिराम हेलमेट नहीं लगा रखा था। डॉक्टरों के मुताबिक सिर पर गंभीर चोट लगने से बलीराम जान गई है।