उन्नाव। डीएम रवींद्र कुमार ने थोक और फुटकर किराना व्यापारियों को उनकी दुकान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी व मूल्य वृद्धि के बारे में शिकायतों के लिए प्रशासन ने एक और कंट्रोल रूम बनाया है।
इस कंट्रोल रूम में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रुचिता प्रजापति व अनिरुद्ध प्रताप सिंह के मोबाइल नंबर 9236758277, 7881161894 पर शिकायत या खाद्य पदार्थों की मांग दर्ज कराई जा सकती है। वही, शाम 4 से रात 12 बजे तक कुमुद व विनोद कुमार ड्यूटी पर रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 9918963190, 9415226000 है।
मनोज व पीयूष का मोबाइल नंबर 9410215756 व 7905796070 है। इनकी ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक रहेगी। डिप्टी आरएमओ राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कंट्रोलरूम 24 घंटे काम करेगा। यदि कंट्रोल रूम के नंबरों पर समस्या का समाधान नही होता है, तो लोग उनके मोबाइल नंबर 9919865525 या 0515-2826022 पर फोन कर सकते हैं।