फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एचटी लाइन में टेंट का पाइप छूने से युवक सिर के बल गिरा, मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5-अमरेश पटेल उर्फ प्रिंशू (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन

फोटो-6- मौत की सूचना पर अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
पांडेयपुर गांव में जन्माष्टमी पर लगाया गया टेंट हटाते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। पांडेयपुर गांव में मंदिर की सजावट और टेंट हटाने के दौरान लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन में छूने से युवक को करंट लगा और वह सिर के बल गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बीघापुर कोतवाली के बगहा गांव निवासी अमरेश पटेल उर्फ प्रिंशु (28) पुत्र सुनील ने शनिवार को पांडेयपुर गांव के मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर टेंट लगाया था और सजावट की थी। रविवार सुबह छह बजे टेंट हटाने के साथ ही मंदिर में लगी झालर उतार रहा था। टेंट का पाइप निकालने के दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से अमरेश सिर के बल फर्श पर गिर गया। इससे उसका सिर फट गया। गांव के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अमरेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राहुल, मां सुनीता व अन्य परिजन बेहाल हैं। राहुल ने बताया कि अमरेश का अभी विवाह नहीं हुआ था। वह टेंट का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। कोतवाल राजपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें