नवाबगंज। मामा के घर 21 मई को तिलक समारोह में शामिल होने आई आठ साल की बच्ची के साथ तंदूर पर काम करने वाले 17 साल के किशोर ने दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची के नाजुक अंग में लकड़ी भी डाली थी।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की बच्ची बुधवार को माता-पिता के साथ सोहरामऊ थानाक्षेत्र में रहने वाले मामा के घर तिलक समारोह में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम के दौरान लघुशंका लगने पर वह खेत में लगे पंडाल के बाहर चली गई थी। वहीं, उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। लहूलुहान व गंभीर हालत में बच्ची को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं, अज्ञात पर दुष्कर्म और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तिलक समारोह में टेंट, तंदूर, बैरा में काम करने वाले 20 लोगों से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के बाद तंदूर पर काम करने वाले उसी गांव के 17 साल के किशाेर ने घटना की बात स्वीकार की। उसकी फोटो जब पीड़िता को दिखाई गई ताे वह भी पहचान गई। आरोपी ने बताया कि इससे पहले वह मवेशियों के साथ भी घिनौनी हरकत कर चुका है। एसओ शरद कुमार ने बताया कि पूछताछ के साथ ही जिन लोगों को उठाया गया था, उनकी फोटो पीड़िता को दिखाई जा रही थी। जब आरोपी किशोर की फोटो बच्ची ने देखी तो उसने पहचान कर ली। आरोपी मानसिक बीमार लगता है। वह मवेशियों के साथ भी ऐसी हरकत कर चुका है।