फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यार्ड मालिक पर दर्ज होगी रिपोर्ट, सीएफओ ने दिए निर्देश

Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र के नेहरू बाग स्थित यार्ड में खड़ीं किया कंपनी की कारों में आग लगने की घटना में यार्ड मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। इसके लिए सीएफओ ने एफएसओ को निर्देश दिए हैं। आग लगी या लगाई गई, इसकी भी जांच होगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम यार्ड में खड़ीं सीएनजी और पेट्रोल वर्जन की कारें अचानक से जलने लगीं थीं। आग की लपटें उठती देख यार्ड इंचार्ज नवनीत सिंह और गार्ड प्रमोद कुमार तिवारी की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंचे थे। तेज हवा चलने से लपटों ने यार्ड में खड़ी नई कारों को चपेट में लिया था। यार्ड मालिक कानपुर के कृष्णानगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता ने 120 गाड़ियों के जलने की बात बताई थी।
वहीं, एफएसओ शिवराम यादव ने 71 कारों के जलने की पुष्टि की थी। यार्ड में सिर्फ मैदान में ही गाड़ियां नहीं बल्कि यहां बनी बिल्डिंग के अंदर भी खड़ी मिलीं। व्यावसायिक बिल्डिंग होने के बाद भी यार्ड मालिक ने फायर एनओसी नहीं ली थी। कागजों में सिर्फ मैदान दिखाया था, आग लगने की सूचना पर पहुंचे सीएफओ अनूप सिंह ने आग की घटना में लापरवाही पाई। उन्होंने एफएसओ शिवराम यादव को यार्ड मालिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एफएसओ शिवराम यादव ने बताया कि सीएफओ का कार्रवाई के लिए पत्र आया है। गुरुवार को व्यस्तता के चलते कोतवाली नहीं पहुंच पाया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि यार्ड मालिक से घटना से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें