फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नाम-पता बदलकर पासपोर्ट बनवाने के मुकदमे में आरोपी पर लगा गुंडा एक्ट

Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नाम, पता बदल आपराधिक मुकदमे छिपा कर पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी ने वांछित पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। मगरवारा चौकी इंचार्ज ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र की आवास विकास कालोनी बी-ब्लॉक निवासी अंशू गुप्ता पर सदर कोतवाली में लगभग एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पासपोर्ट बनवाने के लिए 23 अगस्त 2022 को अमित कुमार गुप्ता के नाम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन में सदर कोतवाली की चौकी मगरवारा के कुद्दूखेड़ा गांव का निवासी दर्शाया गया था। जांच में सदर कोतवाली में अमित कुमार गुप्ता पर कोई मुकदमा न होने पर आख्या लगा दी गई थी। छह सितंबर को पासपोर्ट भी जारी कर दिया गया था। बाद में पता चला कि अमित कुमार गुप्ता का उपनाम अंशू गुप्ता है और घर आवास विकास कालोनी में है। पुलिस ने जांच की तो अंशू गुप्ता के नाम सदर कोतवाली में कई मामले दर्ज मिले।
तत्कालीन चौकी प्रभारी इंद्रदेव उपाध्याय ने अमित कुमार उर्फ अंशू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय में हाजिर न होने पर एसपी ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए डीएम को संस्तुति के लिए आख्या भेजी थी, इसी पर यह कार्रवाई हुई है। एसपी दीपक भूकर ने आरोपी पर पांच हजार रुपये इनाम भी घोषित किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर करीब 45 मुकदमे हैं, कई में चार्जशीट भी लग चुकी है। न्यायालय में हाजिर न होने पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

-
हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपियों पर इनाम
उन्नाव। शहर के मौहारीबाग निवासी वंश गोपाल अग्निहोत्री के बेटे उद्भव उर्फ विशाल पर 24 नवंबर 2024 को बाइक सवार युवकों ने हमला बोलते हुए हवाई फायरिंग की थी। बाद में चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी आशीष त्रिवेदी को गिरफ्तार किया था। दो आरोपी नितिन मिश्रा और रोहित सोनी मौके से भाग निकले थे। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पांच महीने से फरार चल रहे दोनों आरोपियों पर गुंडा एक्ट के साथ इनाम घोषित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें