फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कानपुर-उन्नाव के बीच गंगा नदी पर बनेगा चार लेन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर-उन्नाव के बीच रोजाना आवागम करने वाले करीब 10 हजार लोगों के लिए राहत वाली खबर है। शासन ने प्रस्तावित पुल को राज्य शहरी योजना के तहत मंजूरी दी है। यह पुल चार लेन का होगा। इसे बनाने पर 2.35 अरब रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में शासन ने 83.33 रुपये जारी कर दिए हैं। सेतु निगम जुलाई महीने में पुल बनाने का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन

कानपुर-उन्नाव के बीच शुक्लागंज में गंगा नदी पर 150 साल पहले वर्ष 1875 में अंग्रेजों ने बनवाया था। पांच पिलर में दरारें आने पर पीडब्ल्यूडी ने इसे अप्रैल 2021 में बंद कर दिया था। कानपुर जाने-आने के लिए केवल एक ही पुल (नवीन गंगा पुल) होने से आवागमन में परेशानी होती है। मालूम हो कि रोजाना औसतन 10 हजार नौकरी-पेशा लोग और छात्रों कानपुर जाते-आते हैं। नवीन गंगा पुल पर यातायात का दबाव इतना अधिक रहता है कि रोजाना कई बार जाम लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम को होती है।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर शासन ने एक और पुल बनाने को मंजूरी दी है। चार लेन का पुल बनाने पर कुल दो अरब, 35 करोड़, 25 लाख 63 हजार रुपये खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के अनु सचिव शिवकुमार की ओर से लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को जारी किए गए पत्र के अनुसार, पुल बनाने का काम शुरू करने के लिए 82 करोड़, 33 लाख, 97 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि गंगा नदी पर पुराने क्षतिग्रस्त पुल से 50 मीटर की दूरी पर नया पुल बनाने का स्वीकृति पत्र जारी हुआ है। प्रयास किया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कराते हुए जुलाई महीने से काम शुरू करा दिया जाएगा।


1875 में बना जर्जर पुल अप्रैल 2021 से बंद
शुक्लागंज (गंगाघाट) स्थित पुराने पुल के पिलर संख्या नौ और 10 के बीच का हिस्सा 26 नवंबर 2024 को सुबह करीब चार बजे टूट नदी में समा गया था। हालांकि गमीनत यह रही थी कि पुल के पिलर में दरारें आने पर इसे इस घटना से करीब तीन साल पहले पांच अप्रैल 2021 को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। कानपुर और उन्नाव जिला प्रशासन ने प्रवेश को पूरी तरह रोकते हुए दोनों तरफ पक्की दीवार बना दी थी।

गजेटियर के अनुसार क्षतिग्रस्त हो चुके पुराने पुल का निर्माण ब्रिटिशकाल में कानपुर से लखनऊ के बीच अंग्रेजों ने जीटी रोड का निर्माण कराने के साथ ही कराया था। वर्ष 1875 में उस समय की अवध एंड रुहेलखंड कंपनी ने कराया था। इस 800 मीटर लंबे पुल को बनाने वाले इंजीनियर एसबी न्यूटन और असिस्टेंट इंजीनियर ई वेडगार्ड थे। दो तल के इस पुल के निचले तल से पैदल और ऊपरी तल से वाहनों का आवागमन होता था। वर्ष 1979 में पुल का जीर्णोद्धार भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें