फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दहेज के लिए तोड़ी शादी, युवती ने दर्ज कराई सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। शादी से पहले वर पक्ष ने कार और पांच बीघा जमीन की मांग कर दी। न दे पाने पर लड़के पक्ष के लोगों ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। पीड़ित युवती ने सात लोगों पर दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि हसनगंज की आरती ने नई दिल्ली के विकासपुरी निवासी अनुराग से उसका विवाह तय कराया था। सात मार्च को तिलक हुआ था। पिता ने 11 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद लड़के पक्ष ने कार व पांच बीघा जमीन की मांग कर दी। पिता मांग पूरी नहीं कर सके तो शादी तोड़ दी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हसनगंज निवासी आरती, उसके पति निर्मल, विपिन, दिल्ली के अनुराग सिंह, गौरव सिंह, रेखा भल्ला पर धमकी व दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें