सफीपुर। किराना दुकान के पास नशे में खड़े युवक पर चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने पेड़ में बांधकर पीटा। वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके पास से सिर्फ 150 रुपये मिले। पिटाई करने वालों को पुलिस तलाश रही है।
कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी वीरेंद्र कुमार की किराना की दुकान है। अटवा मोहाल ओसियां गांव निवासी निर्मल सिंह सोमवार रात किराना दुकान के पास नशे में खड़ा था। दुकानदार ने उस पर दुकान से 4000 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया और ग्रामीणों की मदद से उसके हाथ, पेड़ से बांधकर मारपीट की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पुलिस युवक को पीड़ित को कोतवाली बुलाकर घटना की जानकारी ली। उसके साथ मारपीट करने वालों को पुलिस तलाश रही है। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट वालों की तलाश की जा रही है। सभी पर कार्रवाई होगी।