फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने की सनातन बोर्ड के गठन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सनातन बोर्ड गठन की मांग रखी। उन्होंने आगामी 16 नवंबर को इसके लिए नई दिल्ली में विभिन्न धर्माचार्यों के साथ धर्म संसद के माध्यम से आवाज बुलंद करने की बात कही। कथावाचक ने लोगों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अकरमपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि 16 नवंबर को बड़े-बड़े धर्माचार्य दिल्ली में एकत्रित हो रहे हैं। कहा कि वक्फ बोर्ड बनाते समय किसी ने सनातन धर्म की चिंता नहीं की। अब सनातन धर्म को बचाए रखने के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरूरी है। आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड का गठन सनातन के अधिकारों का हनन, मंदिरों पर कब्जा करने व गो-चारे की भूमि को कब्जाने के लिए किया गया है।
कहा कि सनातन धर्म के लोग वर्षों से शोषित रहे हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरूरी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर देवकीनंदन ने कहा कि राजनीति का स्तर गिर चुका है। आज स्तर इतना गिर गया है कि चर्चा कपड़ों तक पहुंच गई है। कहा कि इस देश में संतों की वेशभूषा का अपमान होने लगा है। वहीं, हिंदुओं के बच्चों वाले सवाल पर देवकीनंदन ने कहा कि हमने डेढ़ दो साल पहले बयान दिया था कि हिंदुओं को तीन-चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का निर्माण व मंदिर प्रणाली शंकराचार्यों के मुताबिक होनी चाहिए। कथावाचक ने कहा कि हमारी संस्कृति और बहन-बेटियों की इज्जत की सुरक्षा के लिए हमें एकजुट होना होगा। इस बारे में सरकार और विपक्ष से भी हम समर्थन की उम्मीद करते हैं। बांग्लादेश में हिंदू समाज के उत्पीड़न को अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने देखा लेकिन हमारे देश के नेता इसे नजरअंदाज करते रहे। देवकीनंदन ठाकुर ने यह भी कहा कि अब चच्चा 20 बच्चा नहीं चलेगा। एक चच्चा एक चच्ची दो बच्चे ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें