फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। अचलगंज थानांतर्गत ओरहर गांव में जमीन के विवाद में दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने छोटे भाई और उसके पुत्रों के खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओरहर गांव निवासी ओमप्रकाश बाजपेई परिवार सहित लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन बहनोई के पास गिरवी रख दी थी। बहनोई ने यह जमीन ओमप्रकाश के बड़े भाई शिवप्रकाश बाजपेई को बटाई पर दे रखी थी। एक माह पूर्व ओमप्रकाश ने बहनोई को दी जमीन मुक्त कराना चाहा, लेकिन शिवप्रकाश ने धान की फसल काटने के बाद खेत छोड़ने की बात कही। ओमप्रकाश ने धान फसल बोने में आई लागत को देने की शर्त पर जमीन वापस करने की बात कही। लेकिन भाई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। यह विवाद दरोगाखेड़ा पुसिल चौकी में पहुंचा। जहां पुलिस ने दोनों भाइयों के बीच बुधवार को सुलह-समझौता करा दिया। वहीं देर रात शिवप्रकाश के छोटे भाई शिवसहाय ने भी खेती को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगी। जिसमें शिवप्रकाश व उसका 28 वर्षीय पुत्र पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर दशा को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इस संबंध में दरोगाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि घायल की तहरीर पर आरोपी और उनके पुत्रों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें