फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। पुलिस थाने की हवालात में बंद, चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। लापरवाही बरतने वाले हेड मोहर्रिर और होमगार्ड के खिलाफ थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के कोटवर सरईयां गांव के प्रधान यदुवकुंवर सिंह के घर में घुसे एक चोर को परिजनों ने रंगेहाथ दबोच लिया। जिस समय उसे पकड़ा गया वह घर के बाहरी कमरे में रखी पर्स लेकर भाग रहा था। भीड़ ने पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील उर्फ राजू निवासी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा निवासी बताया। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल किया। तफ्तीश के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर थाने की हवालात में डाल दिया। रात को चोर ने पिटाई से पेट में तेज दर्द होने का नाटक किया और जोर-जोर से चीखने और रोने लगा। थाने के हेड मोहर्रिर ने होमगार्ड जवान सुंदरलाल को चोरी के आरोप में बंद सुशील को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाने को कहा। होमगार्ड ने उसे हवालात के बाहर निकाला तो वह एक कदम भी न चल पाने का नाटक करते हुए जमीन पर गिर गया। होमगार्ड उसे छोड़कर दूसरे जवान को बुलाने चला गया। इसी बीच मौका पाकर चोर भाग निकला। देर रात तक चोर की खोजबीन होती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बिहार थानाध्यक्ष एके राय ने हेड मोहर्रिर मनोज कुमार सिंह और होमगार्ड जवान सुंदरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें