फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ प्रभारी और पीडी अपर प्रभारी बने

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। मतदान कार्मिक, मतगणना कार्मिक, माइक्रो प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक व्यवस्था के लिए सीडीओ को प्रभारी, पीडी डीआरडीए को अपर प्रभारी और जिला सूचना विज्ञान को सहायक प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडीएम प्रभारी, नगर मजिस्ट्रेट अपर प्रभारी, सभी एसडीएम को प्रभारी अधिकारी (अपने क्षेत्र) और प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वाहन एवं ईधन व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट को प्रभारी अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को अपर प्रभारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को सहायक प्रभारी अधिकारी (ईधन आपूर्ति) व क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज को सहायक प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतपत्र व्यवस्था के लिए उप निदेशक कृषि प्रसार को प्रभारी अधिकारी, मतदान/मतगणना कार्मिकों, माइक्रो प्रेक्षकों, सहायक व्यय प्रेक्षकों के प्रशिक्षण के लिए मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी, डीआईओएस, बीएसए व जिला प्रशिक्षण अधिकारी ग्राम्य विकास संस्थान को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें