फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार बने 15 एसआई को छोड़नी होगी कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। थानों और कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर अब थानेदार नहीं रह पाएंगे। शनिवार को जारी 1800 सब इंस्पेक्टरों की प्रोन्नति लिस्ट में जिले में तैनात 23 सब इंस्पेक्टरों के नाम शामिल हैं। इनमें केवल दो नाम ही ऐसे हैं, जो इस समय थानाध्यक्ष हैं। शासन की सभी थानों में इंस्पेक्टर तैनात करने की योजना है। ऐसे में थानेदार की कुर्सी पर बैठे 15 सब इंस्पेक्टरों को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 14 थाने और और 4 कोतवाली हैं। इनमें सिर्फ सदर कोतवाली में ही इंस्पेक्टर तैनात हैं। बाकी तीन कोतवाली पुरवा, बांगरमऊ और सफीपुर कोतवाली की कमान सब इंस्पेक्टर के हाथ है। प्रदेश सरकार ने सभी थानों को कोतवाली का दर्जा देने और सभी में इंस्पेक्टर तैनात करने की योजना है। इसी के तहत 1989 से 1990 बैच तक के प्रदेश के 1800 सब इंस्पेक्टरों का प्रमोशन कर उन्हें इंस्पेक्टर बनाया गया है। प्रमोशन लिस्ट में उन्नाव जिले से एलआईयू में तैनात सब इंस्पेक्टर रेखा वाजपेयी, सम्मन सेल में तैनात धर्मराज आजाद, शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात मो. कमरुद्दीन, माखी थानाध्यक्ष कल्लू राम भारती, बिहार थानाध्यक्ष सीपी सिंह, गुलाब शंकर पांडेय, मथुरा सिंह सहित 23 सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। पुलिस हेड क्वार्टर के मुताबिक जिले के सभी थानों और कोतवाली के अलावा एसपी रीडर, डीसीआरबी में भी इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे। जिले में कुल 21 इंस्पेक्टर के पद सृजित किए गए हैं। इसके सापेक्ष शासन ने 23 सब इंस्पेक्टराें को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत किया है। शनिवार को पुलिस महकमे में शासन की नीति और 1990 के बाद के सब इंस्पेक्टरों के प्रमोशन को लेकर गुणा भाग लगाए जाते रहे।

एक-दो दिनों में आदेश मिलने की उम्मीद
उन्नाव। अपर पुलिस अधीक्षक सर्वानंद सिंह यादव ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन के पीछे शासन की मंशा यही है कि थानों की जिम्मेदारी कम से कम इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी के पास हो। उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले एक-दो दिनों में पुलिस हेड क्वार्टर से इस संबंध में आदेश-निर्देश प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें