फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दु
विज्ञापन

चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव गौराकला निवासी नोखेलाल (45) शनिवार को पैदल मियागंज गया था। घर लौटते समय उन्नाव-संडीला मार्ग पर स्थित गांव मकबूलखेड़ा के पास कार ने उसे टक्कर मार दी थी। इसमें नोखेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी वहीं माखी थाना क्षेत्र के गांव पवई निवासी गुड्डी देवी (40) भतीजे इंद्र कुमार के साथ बाइक से औरास के गांव बाबाखेड़ा मुंडन में गईं थीं। वहां से घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डालखेड़ा के पास बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर थानाक्षेत्र के सकतपुर निवासी अखिलेश मां कांती के साथ नैपालपुर जा रहा था। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर अच्छेपुर किरमिली के पास लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में मां बाइक से गिर गई। अखिलेश भी घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें