फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से पलटा टेंपो, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर मोहान सई नदी पुल पर तेज रफ्तार कंटेनर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना से पुल पर एक घंटे तक तीन किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सई नदी पुल पर हुए हादसे में टेंपो सवार दुर्गेश सिंह, रामकली, विमलेश मौर्या, सीमा, सुनीता निवासी पिपरसन थाना सरोजनी नगर लखनऊ घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मोहान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विमलेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल दुर्गेश ने बताया कि सभी गांव से दुर्गा कुसहरी माता नवाबगंज से दर्शन करके लौट रहे थे। दुर्घटना होने के बाद सई नदी पुल से लखपेड़ा चौराहे तक तीन किमी लंबा जाम लग गया। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि टेंपो को हटवाकर जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें