फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम खाने से 43 बच्चे बीमार

Sat, 14 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज/नवाबगंज (उन्नाव)।  हसनगंज तहसील के प्राथमिक विद्यालय सुंदर खेड़ा में शनिवार को मिड डे मील खाने से 43 बच्चों की हालत बिगड़ गई। इन्हें नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद अन्य छात्रों को शाम तक घर भेज दिया गया, जबकि एक छात्रा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


छात्रा में खाने में छिपकली गिरने की शिकायत की है। अस्पताल पहुंचे बीएसए ने मामले की जांच की दुहाई दी। देर शाम प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। साथ ही सहायक अध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं शिक्षामित्रों की सेवा समाप्ति के साथ ही रसोइयों को भी हटा दिया गया। अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों रसोइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

प्राथमिक विद्यालय सुंदर खेड़ा में शनिवार को मिड डे मील के तहत सब्जी और चावल बनाया गया था। रसोइया शिव देवी और गुड्डी ने खाना बनाने के बाद दोपहर करीब एक बजे बच्चों को खाना परोसना शुरू किया। खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी।
विज्ञापन


एक के बाद एक कर खाना खाने वाले सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख स्कूल में मौजूद स्टाफ के हांथपांव फूल गए। जिन बच्चों ने खाना नहीं खाया था वे स्कूल से भाग कर गांव में पहुंचे। शिक्षामित्र ने सहायक अध्यापक को सूचना दी और सहायक अध्यापक ने संकुल प्रभारी के साथ ही बीईओ मृत्यूंजय यादव को सूचित किया।

बीईओ ने स्कूल स्टाफ को बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचने को कहा। कुछ ही देर में सभी बच्चे सीएचसी में भर्ती करा दिए गए। बीएसए और एसीएमओ ने सीएचसी पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। यहां एक छात्रा ने बताया कि छाने में छिपकली गिरी थी। इसके बाद भी उसे परोस दिया गया।

वहीं बीएसए डा. मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीमार हुए 43 बच्चों में 42 को घर भेज दिया गया है। एक बच्ची की इलाज चल रहा है। उधर मामले की जानकारी मिलते ही तमाम अभिभावक भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया।

जांच पड़ताल के बाद देर शाम बीएसए ने स्कूल की प्रधानाध्यापक गोपी को निलंबित कर दिया, जबकि सहायक अध्यापक संदीप अवस्थी को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं शिक्षामित्र रुचि बाजपेई व श्यामा यादव की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। इसके साथ ही दोनों रसोइयों को भी हटा दिया गया।

उधर सीएमओ डा. गीता यादव ने बताया कि जांच पड़ताल में भोजन में किसी जहरीली चीज के गिरने की बात सामने आई है, जिससे भोजन विषाक्त हो गया। मामले की जांच कराई जा रही है। उधर देर शाम छात्रा कौशल्या के अभिभावक राकेश कुमार ने अजगैन थाने में रसोइयां के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ वीके मिश्रा का कहना है कि दोनों रसोइयों के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें