फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद विद्यालय में आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि मोहान विधायक व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



मोहान विधायक बृजेश रावत ने कहा कि युवाओं के कंधे पर अपने भविष्य को संवारने के साथ देश का भी दायित्व है। जिसे वह आजाद से प्रेरणा लेकर पूरा कर सकते हैं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिसहाय मिश्र ‘मदन’ ने कहा कि कि यहां आजाद जैसे क्रांतिकारी हुए तो निराला और प्रतापनारायण मिश्र जैसे कलम के सिपाही भी हुए हैं।

विद्यालय के संस्थापक रघुराज सिंह की स्मृति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नन्हा सिंह की पत्नी फूलकुमारी ने समाजसेवी जगनायक सिंह, रामगोपाल सिंह को सम्मानित किया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 में सर्वाधिक अंक लाने वाली स्कूल की छात्रा आंचल रावत, शौर्य शुक्ल, को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कवि सुरेश फक्कड़ की अगुवाई में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें