उन्नाव। 68,500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण की हुई कांउसलिंग में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराने के बाद रविवार को उन्हें नियुक्तिपत्र दिए गए।
हाईकोर्ट के निर्देश पर इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हुए पुनर्मूल्यांकन के बाद बेसिक शिक्षा सचिव के यहां से 183 अभ्यर्थियों की सूची बीएसए कार्यालय भेजी गई थी। इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए शुक्रवार को फाइल जमा कराई गई थी।
अभिलेखों के सत्यापन के बाद 183 में 179 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसमें 101 महिला व 78 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए। काउंसलिंग कराने में मियागंज बीईओ दिनेश सिंह, बांगरमऊ राजेश कटियार, फतेहपुर चौरासी शैलेंद्र वर्मा, सिकंदरपुर कर्ण से मधुलिका बाजपेई व गंजमुरादाबाद के विनोद गौतम शामिल रहे। बीएसए बीके शर्मा काउंसलिंग की निगरानी करते रहे।