फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के दौरान सिग्नल फेल, बीच रास्ते एक घंटे खड़ी रही शताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। सोमवार को आंधी और बारिश से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। तकनीकी खराबी से सिग्नल फेल हो गया। इससे लखनऊ से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस बीच रास्ते में एक घंटे खड़ी रही। कई अन्य ट्रेनों पर भी असर हुआ। यात्रियों ने हंगामा किया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और तकनीकी खामी दूर की। करीब एक घंटे तक अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 4:15 बजे जैतीपुर और अजगैन के बीच अप पूर्वी केबिन का सिग्नल तकनीकी खराबी से बंद हो गया। लखनऊ से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस को पीछे रोकना पड़ा। इसी बीच पीछे आ रही मेमू, झांसी इंटरसिटी, जबलपुर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को जैतीपुर, पिपरसंड, कुसुंभी, हरौनी समेत अन्य स्टेशनों पर रोका गया। मामले की जानकारी होते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिग्नल को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों का भेजा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सिग्नल ठीक हो सका। शाम करीब 5:17 बजे शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी आने से पूर्वी केबिन सिग्नल फेल हुआ था।

-अजगैन के पूर्वी केबिन में तकनीकी खराबी से फेल हुआ सिग्नल
-कई अन्य ट्रेनों की रफ्तार भी थमी, यात्री परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें