फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किसान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बीघापुर व असोहा थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के इंदामऊ निवासी संतलाल (35) मंगलवार शाम बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव पच्चीसा गया था। देर रात साइकिल से घर लौटते समय इंदामऊ मार्ग पर पहाड़ीखेड़ा गांव के पास बाइक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सिर के बल सड़क पर गिरने से संतलाल बेहोश हो गया। परिजन उसे पीएचसी ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। नर्सिंग होम में उसकी मौत हो गई। संतलाल की मौत से मां गंगादेवी, पत्नी माधुरी और दो छोटे बेटे आयुष व अहम का रो-रो रोकर बुरा हाल है।
एसओ राजबहादुर ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर बाइक सवार इंदामऊ के पूर्व प्रधान उत्तम सिंह के बेटे गुरुराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर असोहा थाना क्षेत्र के कुशालखेड़ा गांव निवासी रामआसरे कश्यप (62) बाइक से निमंत्रण में शामिल होने सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बेलौरा गांव जा रहे थे। असोहा -कांथा मार्ग पर गोसाईंखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीएचसी असोहा में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी सूरजवती, बेटे ओमप्रकाश, शिवमोहन, अनूप, अशोक और महेंद्र का बुरा हाल है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसों में दो घायल
औरास। थाना क्षेत्र के गहरावां के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह टायर फटने से डीसीएम डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में डीसीएम चालक जिला मैनपुरी के थाना कुरावली के कमलपुर गांव निवासी सचिन घायल हो गया। वह दिल्ली से डीसीएम में दवा लादकर लखनऊ जा रहा था। वहीं दूसरी घटना में हसनगंज के तालासराय गांव के सामने बुधवार सुबह 11 बजे बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में गुरुग्राम निवासी नैजुल घायल हो गया। वह हेलमेट लगाए था। सीएचसी में उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें