फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुंभी में शतचंडी महायज्ञ आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव कुसुंभी देवीनखेड़ा में भोलेश्वर बाबा मंदिर में नौ दिनी श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं मानस विराट संत सम्मेलन का आयोजन 12 से शुरू होकर 20 नवंबर तक किया जाएगा। जिसमें रोजाना वेद मंत्र पाठ सुबह 5 से 6 बजे तक होगा। यज्ञ भगवान का पूजन 8 से 11 तक किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवचन दोपहर 1 से 5 बजे तक व शाम को 7 से रात्रि 12 बजे तक होगा। इसके अलावा हवन पूजन रोजाना 4 से 6 बजे तक होगा। यज्ञ प्रवचनकर्ता काशी के श्रीश्री 1008 बालयोगीजी महाराज, नासिक पंचवटी से अवधेश शास्त्री महराज, वृंदावन से मृदुलेश शास्त्री महराज, वाराणसी से मानस मर्मज्ञ अश्वनी व्यास, देवीपाटन से साध्वी अंजली रामायणी, अयोध्याधाम से साध्वी पंछी देवी व वैदिक आचार्य रामेशनंद महाराज होंगे। यह जानकारी आयोजक प्रदीप व मनोज कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें