फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांगरमऊ एसडीएम व पत्नी समेत 18 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद कोतवाली को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ एसडीएम, उनकी पत्नी और वहीं के कार्यवाहक कोतवाल सहित जिले में 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसडीएम व उनकी पत्नी को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि बांगरमऊ के कार्यवाहक कोतवाल सहित अन्य सभी को औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एंटीजन रैपिड किट से हुई जांच में बांगरमऊ तहसील के एसडीएम, उनकी पत्नी, कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला पन्नीटोला निवासी 35 साल का युवक, गंजमुरादाबाद में 38 साल का युवक, झखरा गांव की 60 वर्षीय वृद्धा, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के अचलगंज कस्बे में बर्तन व्यवसायी, उनका बेटा, बहू व पोते सहित चार लोग, हसनगंज तहसील में लेखपाल व अमोईया गांव निवासी 35 साल का युवक, नौहाई बुजुर्ग निवासी 28 साल का युवक, सफीपुर में होटल संचालक की 35 साल की पत्नी व 28 साल का पुत्र, पुरवा तहसील के मोहल्ला कस्टोलवा निवासी 45 साल का युवक, शुक्लागंज में 2 युवकों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि एसडीएम उनकी पत्नी सहित जिले में 18 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एसडीएम व उनकी पत्नी होम आइसोलेट हैं जबकि अन्य संक्रमितों को औरास कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 771
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 771 हो चुकी है। स्वस्थ होने पर 283 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 482 का इलाज चल रहा है। 16 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।
कोतवाली व तहसील को कराया गया सैनिटाइज
बांगरमऊ कोतवाली के कार्यवाहक कोतवाल के साथ एडीएम और हसनगंज तहसील में लेखपाल के कोरोना संक्रमित आने के बाद नगर पालिका ने तीनों स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया है। वहीं, अचलगंज में बर्तन व्यापारी के कोरोना संक्रमित आने के बाद 250 मीटर त्रिज्या में आने वाली दुकानों को बंद करा दिया गया है। वहीं, सैनिटाइज भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें