फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1569 रोगियों की जांच

विज्ञापन
बांगरमऊ की जगतनगर पीएचसी में मौजूद डॉक्टर व मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 1569 रोगियों की जांच की बात स्वास्थ्य विभाग ने कही है। हालांकि कुछ केंद्रों पर अव्यवस्था भी रही। डॉक्टर और दवाएं न होने से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बांगरमऊ के जगतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर की जांच काफी दिनों से नहीं हो रही है। पीएचसी पर नियुक्त प्रयोगशाला सहायक शरद तिवारी को 60 किलोमीटर दूर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर से संबद्ध कर दिया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचे 20 मरीजों में किसी की भी जांच नहीं हो सकी। सीएचसी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि समस्या का जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें