फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक चुनाव की बिछने लगी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक चुनाव की बिछने लगी बिसात
विज्ञापन



उन्नाव। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नई कार्यकारिणी गठन के लिए सहकारिता विभाग की तरफ से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए भाजपा व सपा के धुरंधर नेता मैदान में कूद पड़ेे हैं। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसका फैसला 7 नवंबर को होगा।


करीब चार माह से जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष व समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर दावेदारी करने वाले लोगों में असमंजस था। सहकारिता विभाग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगादीन यादव ने बैंक अध्यक्ष व समिति सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम के तहत समिति सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 7 अक्टूबर को होगा। सूची पर आपत्तियां 9 अक्टूबर तक दर्ज होंगी। समाधान 10 अक्टूबर को किया जाएगा। मतदान व गणना 17 अक्टूबर को प्रस्तावित है। वहीं प्रबंध कमेटी के सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 23 अक्टूबर को होगा। आपत्तियां 25 अक्टूबर तक ली जाएंगी।
विज्ञापन



निस्तारण 27 को होगा। चुनाव चिन्ह आवंटन 30 अक्टूबर को होगा। मतदान व गणना 6 नवंबर को होगी। इसके अलावा सभापति व उप सभापति की अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, आपत्तियां व निस्तारण 7 नंवबर को होगा। इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटन होने के साथ ही मतदान व गणना के साथ ही जीत-हार का परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही जिला सहकारी बैंक से साधन सहकारी समितियों के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। बैंक अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी ठोंक रहे दावेदारों ने समिति सदस्यों को अपने पाले में खींचने की जोर आजमाइश शुरू कर दी है।


जिला सहकारी बैंक सचिव/महाप्रबंधक हरिश्चंद्र दीक्षित ने बताया कि बैंक अध्यक्ष पद, समिति सदस्यों व प्रबंध समिति का चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। चुनाव प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होकर 7 नवंबर के बीच चलेगी। सचिव ने चुनाव कार्यक्रम में फेरबदल की संभावना से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन




दो बार जीते सदस्य नहीं कर सकेंगे दावेदारी
बैंक सचिव ने बताया कि अबकी बार चुनाव के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत सहकारी समिति सदस्य पद पर दो बार जीत दर्ज कर चुके सदस्य इस बार दावेदारी नहीं कर सकेंगे। समितियों में दो पद महिला आरक्षित हैं। महिलाओं की दावेदारी न होने की स्थिति में रिक्त पदों पर समिति सदस्यों को नामित करेगी।


- अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए सहकारिता विभाग ने जारी किया कार्यक्रम, 7 नवंबर को मतदान व उसी दिन शाम को आएगा परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें