फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली मंडल में दो मासूमों से बलात्कार

Tue, 22 Jan 2013 08:58 AM IST
जलालाबाद/आसफपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मंडल के शाहजहांपुर और बदायूं जिले में दो नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला प्रकाश में आया है। शाहजहांपुर के नयागांव महसूलपुर में चक्की से आटा लेने गई 12 साल की लड़की से चक्की वाले ने रेप किया वहीं, बदायूं जिले के आसफपुर गांव में खेत की ओर गई 14 साल की लड़की दो युवकों ने रेप किया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


नयागांव महसूलपुर में सोमवार को दिन के 11 बजे 12 साल की रीना (परिवर्तित नाम) घर से कुछ दूर चक्की से आटा लेने गई थी। चक्की वाले पिंकू ने आटा कमरे के अंदर होने की बात कहकर उसे कमरे में बुला लिया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उससे दुष्कर्म करने लगा।

बताते हैं कि लड़की को अंदर जाते किसी ने देख लिया था। उसके नहीं लौटने पर गांव के कुछ लोग वहां इकट्ठे हो गए। गांव वालों ने धमकाकर कमरे की कुंडी खुलवाई तो पिंकू वहां से भाग गया। कमरे में लड़की गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। परिजन और अन्य लोग लड़की को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिंकू का पूरा परिवार घर से फरार है। जिला अस्पताल में लड़की भर्ती है।

दो युवकों ने किया दुष्कर्म
गांव आसफपुर में 14 वर्षीय संध्या (परिवर्तित नाम) रविवार की शाम खेत पर गई थी। वहां मौजूद गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया और घसीट कर फसल के अंदर ले गए। वहां पर दोनों ने संध्या के साथ दुष्कर्म करने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर कई लोग उस तरफ दौड़ पड़े, लोगों को आते देख दोनों युवक वहां से भाग निकले।

सूचना पर संध्या के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उसे अपने साथ थाने ले गए और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ नौबत सिंह यादव ने बताया पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें