फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TET: शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट जारी

Tue, 22 Jan 2013 08:04 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश में 72 हजार 825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए मंगलवार आधी रात को मेरिट जारी कर दी। आवेदक मेरिट को ऑनलाइन http://upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


परिषद ने जिलावार जारी अनंतिम मेरिट में बी.एड/बी.एड. (विशेष शिक्षा)/डी. एड. (विशेष शिक्षा) योग्यताधारी व टी0ई0टी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदनों का शामिल किया है।

आवेदकों को जनपद में अपनी रैंक देखने के लिए परिषद की वेबसाइट पर 'जनपद में अपनी रैंक देंखें' लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां टीईटी अनुक्रमांक और अपनी जन्मतिथि भरने के साथ साइट पर दिया कोड भरना होगा। इसके बाद मेरिट सूची खुल जाएगी।
विज्ञापन


मेरिट में आने वाले आवेदकों की जिलावार काउंसलिंग 29 जनवरी से की जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद से सचिव संजय सिन्हा ने बताया कि विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को 10 दिन के अंदर स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण न करने पर नियुक्ति स्वत: निरस्त मान ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहली बार टीईटी पास बीएड डिग्रीधारकों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। आवेदकों को प्रदेश में कहीं पर भी फार्म भरने की छूट थी। प्रदेशभर में 69 लाख लोगों ने फार्म भरे हैं।

इनके आवेदन हुए निरस्त
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने आवेदन पत्रों को निरस्त करने की स्थिति भी वेबसाइट पर स्पष्ट की है। बेसिक शिक्षा परिषद ने अधिकतम और न्यूनतम आयु सीमा पूरी न करने वाले व पूर्णांक से अधिक प्राप्तांक भरने वालों के फार्म निरस्त किए हैं।

इसके अलावा टीईटी में निर्धारित प्रतिशत से कम अंक पाने वालों के फार्म भी निरस्त कर दिए गए हैं। आवेदक फार्म निरस्त होने की सूचना जिलेवार बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे।

हाईकोर्ट आदेश के खिलाफ एसएलपी
राज्य सरकार टीईटी न करने वाले बीएड डिग्रीधारकों को शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) दाखिल करेगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में न्याय विभाग से राय ले ली है। इस संबंध में शीघ्र ही एसएलपी दाखिल करने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें