फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...इसलिए लौटा दीं दो दुल्हनों ने अपनी बारातें

Tue, 30 Apr 2013 01:55 AM IST
गोरखपुर/पठानकोट/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग अलग जगह शादी। दोनों जगह दूल्हे बारात लेकर दुल्हनों को लेने पहुंचे, लेकिन दोनों जगह दुल्हनों ने अपने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया। मामला उत्तरप्रदेश के गोरखपुर और पंजाब के पठानकोट का है। जानिए क्यों?
विज्ञापन


शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने वापस की बारात

पहले बात करते हैं उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जनपद की। यहां दुल्हन ने जब देखा कि जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हा लड़खड़ाते हुए स्टेज पर पहुंचा है। यह देख दुल्हन ने वरमाला पहनाने से इंकार कर दिया।

बेटी के इस साहसिक कदम पर पिता ने भी पूरा साथ दिया। और बारात को वापस ले जाने की बात कहने पर वर पक्ष के लोग मारपीट पर उतर आए, लेकिन गांव वालों के भारी विरोध के चलते बारात रात में ही वापस लौट गई।
विज्ञापन


सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार यह घटना रविवार रात की है। चिलुआताल क्षेत्र के परमेश्वरपुर टोला के रहने वाले राधेश्याम की बेटी साधना (पिता और बेटी का काल्पनिक नाम) की शादी महराजगंज के बोकवा जंगल जीत नर्सरी के रहने वाले गोमही के पुत्र जितेंद्र से तय हुई थी।

रविवार को बारात आनी थी। बारात रात आठ बजे गांव में पहुंची। नाचते गाते बाराती साधना के घर रात दस बजे पहुंचे। आरोप है कि बारात में आए सभी लोग और दूल्हा नशे में धुत थे।

द्वारपूजा के समय भी दूल्हा ठीक से बैठ नहीं पा रहा था। साधना के पिता ने उसकी इस हरकत को अनदेखा कर दिया। इसके बाद दूल्हा जब लड़खड़ाता हुआ जयमाल स्टेज पर पहुंचा तो शादी समारोह में उपस्थित वधू पक्ष के रिश्तेदारों से दुर्व्यवहार करने लगा।

उसकी इस हरकत को देख जयमाल स्टेज पर पहुंची साधना ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की के इस साहस को देखकर उसके पिता राधेश्याम ने भी उसका पूरा साथ दिया।

राधेश्याम ने लड़के के पिता को बारात वापस ले जाने को कह दिया। जिसके बाद बराती भड़क गए और राधेश्याम से कहासुनी होने लगी। इस दौरान कुछ बराती जो नशे में थे झगड़ा करने लगे। लेकिन गांव वालों के विरोध के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा।

दूल्हा काला निकला तो दुल्हन फेरों से उठी

पंजाब के पठानकोट जिले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां गुरदासपुर रोड पर एक धार्मिक स्थल में शादी के बंधन में बंधने से ठीक पहले दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया और दूल्हे संग जाने की बजाए अपने रिश्तेदारों से साथ निकल गई।

इसके बाद दुल्हन पक्ष ने थाने पहुंच शिकायत करवाई कि दूल्हे का रंग काला है, जबकि पहले जो फोटो दिखाई गई थी, उसमें रंग गोरा था। इसके चलते दोनों पक्षों में जमकर हंगामा खड़ा हुआ और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

नवांशहर के बलाचौर के युवक का विवाह पठानकोट के आनंदपुर रड़ा मोहल्ला की एक युवती के साथ तय हुआ था। लड़का एनआरआई बताया गया था और लड़की भी काफी पढ़ी लिखी है।

शादी के तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लड़की पक्ष ने बलाचौर जाकर शगुन दिया और सोमवार सुबह लड़का पक्ष बारात लेकर पठानकोट पहुंचा।

बारात का स्वागत न्यू शास्त्री नगर स्थित एक पैलेस में किया गया था। सुबह विवाह की रस्में हुई और दोपहर को खाना शुरू करने से पहले वर-वधू के शादी बंधन में बंधने के लिए फेरे कराए जाने थे। इसके लिए दोपहर डेढ़ बजे उन्हें गुरदासपुर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले जाया गया।

लड़का अपनी कार में धार्मिक स्थल पर पहुंचा और लड़की पक्ष के लोग भी उनके पीछे पीछे आ गए। धार्मिक स्थल के गेट में प्रवेश करने के साथ ही दुल्हन ने दूल्हे संग फेरे लेने से मना कर दिया।

लड़की पक्ष ने कहा कि दूल्हे का रंग काफी सांवला है। इससे पहले वर वक्ष की ओर से जो फोटो दिखाई गई थी, उससे रंग गोरा दिखाया गया था।

इससे विवाह समारोह में हंगामा खड़ा हो गया और पहले लड़की को समझाने की कोशिशें की गई, लेकिन बाद में लड़की की बुआ व अन्य रिश्तेदार उसे अपने साथ जल्दबाजी में साथ लेकर चले गए।

इसके चलते बारातियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ने पर जानकारी मिलने पर थाना डिवीजन नं.1 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम तक लड़का पक्ष शादी के लिए धार्मिक स्थल पर ही बैठे रहे।

बताया जाता है कि लड़की पक्ष में ही विवाद को लेकर रिश्तेदार आपस में बंट गए। फिलहाल दोनों पक्षों को बैठाकर हल निकालने की कोशिश जारी थी और लड़के का लड़की पक्ष की ही किसी अन्य लड़की से शादी कराने की चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें