उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चोला क्षेत्र के गांव स्थित ननिहाल आई एक युवती के बाथरूम में नहाते समय पड़ोसी युवक ने फोटो खींच लिए और रेप की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। युवती एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ क्षेत्र के गांव स्थित अपने ननिहाल आई थी।
सोमवार सुबह युवती घर के बाहर बने बाथरूम में नहा रही थी। तभी एक युवक ने पहले छिपकर उसके फोटो खींच लिए और फिर भीतर घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़ित ने शोर मचाया, तो आरोपी धमकाकर भाग गया। पीड़ित की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने चौकी पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।