फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: कल से बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

Mon, 29 Jul 2013 10:24 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 30 जुलाई से 5 अगस्त रात आठ बजे तक विभिन्न रूटों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। एनएच-58 पर 30 जुलाई से भारी वाहन (ट्रक, बस, ट्रैक्टर) प्रतिबंधित रहेंगे। जबकि हल्के वाहन दो अगस्त से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


यूं बदलेगा भारी वाहनों का रूट
- दिल्ली से गाजियाबाद: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर डासना तिराहा, पिलखुवा-हापुड़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

- जनपद बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवडियों की अत्यधिक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली और लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर सोनीपत और करनाल होते हुए सहारनपुर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन


- दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।

- दिल्ली-मुथरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, नोएडा मोड़ गौतमबुद्धनगर में प्रवेश कर एक्सप्रेस वे होकर ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंडी होते हुए सिकंदराबाद में जीटी रोड पर आकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।

- बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद होकर दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर बुलंदशहर से सिकंदराबाद जाकर श्यामनगर मंडी होते हुए कासना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा सेकेंगे।

- लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी आनंद विहार गाजीपुर चौराहा यूपी गेट होकर राजमार्ग एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेंगे।

- गाजियाबाद से मोदीनगर जाने और आने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा से अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

- गाजियाबाद से मुरादनगर आने जाने वाले वाहन आत्मास्टील, पिलखुवा से कनौजा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री होते हुए मुरादनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

- इस दौरान मेरठ से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, लेकिन अगर कोई भारी वाहन जनपद मेरठ की सीमा से मोदीनगर में प्रवेश करता है तो उसे राज चौपला, मोदीनगर से भोजपुर होते हुए हापुड़ की ओर भेजा जाएगा।

हल्के वाहनों का डायवर्जन
हल्के वाहन (कार और बाइक) मेरठ रोड पर 30 जुलाई से एक अगस्त तक एक लेन (डाउन लेन) में चल सकेंगे। 2 अगस्त से 5 अगस्त तक हल्के वाहन भी एनएच-58 पर प्रतिबंधित रहेंगे। प्रतिबंधित अवधि में हल्के वाहन भी भारी वाहनों केलिए निर्धारित मार्गों पर ही चलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें