फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी के खिलौनों का ऑर्डर किया कैंसल, पेटीएम पर एफआईआर  

Thu, 11 Oct 2018 03:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
paytm
विज्ञापन

एडीजी प्रेमप्रकाश नामचीन शॉपिंग कंपनी पेटीएम की धोखाधड़ी के शिकार हो गए। उन्होंने कुछ खिलौनों का ऑर्डर किया था जिसे कंपनी ने खुद ही कैंसल कर दिया। एडीजी ने पेटीएम के साथ कुरियर कंपनी गति के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत के आरोपों के साथ आईटी एक्ट के तहत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एडीजी प्रेमप्रकाश ने 26 सितंबर को अपने नाती-पोतों के लिए पेटीएम को पांच खिलौनों का ऑर्डर किया था। कंपनी ने इसकी डिलीवरी की तारीख 6 अक्तूबर दी थी। डिलीवरी एडीजी के गाजियाबाद स्थित आवास पर होनी थी। एडीजी के मुताबिक एक खिलौने का ऑर्डर उन्होंने खुद कैंसल करा दिया। एक खिलौना कंपनी ने तय तारीख पर डिलीवर कर दिया, लेकिन बाकी खिलौनों की डिलीवरी नहीं दी। 

बुधवार को एडीजी ने पेटीएम कंपनी में संपर्क किया तो उन्हें गति कुरियर कंपनी में ऑनलाइन ट्रैक करने को कहा गया। गति को ऑनलाइन ट्रैक करने पर उसके कर्मचारी श्याम सिंह ने एडीजी की बात अपने सीनियर कुशल सिसौदिया से कराई जिसने एडीजी को बताया कि उनका कुरियर चेन्नई आ गया है और शिप पर लोड हो गया है। 
विज्ञापन


लेकिन कुछ देर बाद ही एडीजी को मेसेज मिला कि उन्होंने कुरियर लेने से मना कर दिया है, इसलिए उनका ऑर्डर कैंसल कर दिया गया है। इसके बाद एडीजी ने पेटीएम और गति कंपनी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

बच्चों की शिकायत पर भावुक हुए एडीजी

एडीजी ने अपने नाती-पोतों के लिए खिलौने खरीदे थे और उन्हें यह भी बता दिया था कि ये खिलौने उन्हें 6 अक्तूबर को मिलेंगे। चारों बच्चे खिलौनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तय समय पर खिलौने नहीं पहुंचे तो बच्चों ने उनसे शिकायत की। एडीजी बच्चों को तीन दिन से उम्मीद बंधा रहे थे। बुधवार को कंपनी से ऑर्डर कैंसल होने का मेसेज मिलने के बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें