फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की टाइम मैगजीन में चमका यूपी का लाल

Sun, 28 Apr 2013 06:23 PM IST
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के एक छोटे से गांव के रहने वाले युवा चित्रकार राजकपूर चितेरा को प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका टाइम ने अपने अंक में स्थान देकर उनकी कला को सम्मानित किया है।
विज्ञापन


टांडा तहसील क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां गांव निवासी राजकपूर चितेरा कला के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। युवा कलाकार की हस्तनिर्मित एक कृति को पत्रिका टाइम में स्थान मिला है।

इलाहाबाद में रहकर अध्ययनरत एवं कला साधना करने वाले राजकपूर ने शनिवार को अमर उजाला से बताया कि उन्होंने इलाहाबाद संगम तट पर दिल्ली गैंगरेप की शिकार बिटिया को श्रद्धांजलि देते हुए पेंटिंग तैयार की थी। इसी को मैगजीन ने स्थान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेहतर कला कृति बनाने के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्होंने कई महापुरुषों व अन्य परिस्थितियों को अपनी पेंटिंग के माध्यम से उकेरा है।

उनका मानना है कि संघर्ष से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं। देश में रेप की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं।

बालिकाओं से दुष्कर्म को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाली आरोपी को तत्काल फांसी की सजा दी जानी चाहिए। समाज के लोगों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास के माहौल को बेहतर बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें