लगन तथा छोटी-छोटी चिजों की तरफ भटकाव न हो तो सफलता के लिए मात्र दो चांस की जरूरत होती है। यह कहना है पीसीएस-2011 के टॉपर चिलबिला प्रतापगढ़ के हिमांशु कुमार गुप्ता का।
आईएएस की तैयारी में जुटे हिमांशु का कहना है, इसके लिए बस तीन साल एकाग्र होकर तैयारी करने की जरूरत है। उनका कहना है कि लोग छोटी-छोटी बातों में उलझ जाते हैं। बस इस भटकाव को रोकने की जरूरत है। सफलता जरूर मिलेगी।
UPPCS का रिजल्ट घोषित, इलाहाबादी टॉप पर
हिमांशु का यह तीसरा प्रयास था। पीसीएस-2010 में वह सीटीओ पद के लिए चयनित हो चुके हैं और इलाहाबाद में तैनात हैं। हिमांशु का कहना है, पत्नी का भी चयन हो जाता तो यह खुशी दोगुनी हो जाती।
पत्नी प्राची गुप्ता दांत की डॉक्टर हैं और उन्होंने भी इंटरव्यू दिया था लेकिन सफलता नहीं मिली। हिमांशु ने बताया कि उनका 11 महीने का एक बेटा है। अगले महीने की आठ तारीख को ही उसका जन्मदिन है।
उन्होंने बताया कि पिता राम गोपाल बिजनेस मैन तथा माता गृहणी हैं। वह इलाहाबाद में अशोक नगर में रहते हैं। अगला लक्ष्य आईएएस है।