फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आग से 15 घर तबाह, तीन बच्चे जिंदा जले

Fri, 11 Apr 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर में गुरुवार शाम 15 घरों में लगी भीषण आग में दो भाइयों समेत तीन बच्चे जिंदा जल गए। लाखों रुपये की संपत्ति खाक हो गई।
विज्ञापन


दमकल गाड़ियों व गांव के लोगों ने मिलकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
 
काली नदी किनारे बसे गांव अलियापुर में शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने तेज हवा के झोकों के साथ भयंकर रूप ले लिया।

आग की चपेट में उमाशंकर पुत्र गोकुल, फूलचंद्र पुत्र प्रताप, कृपाल सिंह पुत्र सुरजा, गंगा दयाल पुत्र बाबूराम, राम पाल पुत्र सुरजा, मन्नीलाल पुत्र नरायन, रामशंकर पुत्र रामचरन, रामसहाय पुत्र राजाराम, शिवराज पुत्र भीखम, गोकुल पुत्र टिम्मा, परसूराम पुत्र टिम्मा, विश्राम पुत्र सोनेलाल, श्रीकृष्ण पुत्र रतीराम, कमलेश पुत्र रामसहाय समेत 15 घर आ गए।

घरों के अंदर फंस जाने के कारण शिवराज का दो वर्षीय पुत्र दिवारीलाल और पांच वर्षीय पुत्र रोहित, कृपाल सिंह की आठ वर्षीय पुत्री सिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब साढ़े आठ बजे आग बुझने के बाद इन तीनों के शवों को जली हालत में बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सदर सुनील शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह पुलिस बल व दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार प्रेम नरायन प्रजापति, लेखपाल, कानूनगो ने क्षति का आंकलन किया। अग्निकांड के दौरान घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, जेवर, बरतन समेत गृहस्थी का अन्य सारा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें